inshorts

यूनिस तूफान के बीच एअर इंडिया के पायलटों ने ब्रिटेन में आसानी से लैंड कराया विमान

यूनिस तूफान के बीच एअर इंडिया के पायलटों द्वारा ब्रिटेन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर आसानी से विमान लैंड कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो यूट्यूब चैनल 'बिग जेट टीवी' द्वारा एयरपोर्ट पर विमानों की लैंडिंग और टेकऑफ की लाइवस्ट्रीम का हिस्सा था। कमेंटेटर को यह कहते सुना गया, "(विमान में) बहुत कुशल भारतीय पायलट हैं।"