यूपी एटीएस के अनुसार, पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने के आरोप में गोंडा से गिरफ्तार हुए मोहम्मद रईस को रुपयों व दुबई में नौकरी का लालच देकर देश के खिलाफ जासूसी करने के लिए उकसाया गया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सैन्य छावनियों व अन्य स्थानों की तस्वीरें व सूचनाएं पाकिस्तानी जासूसों को भेजी थीं।