यूपी एटीएस ने पाक से आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी से 6 घंटे तक की पूछताछ
उत्तर प्रदेश ऐंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) ने पाकिस्तान से यूपी आई सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन से सोमवार को नोएडा में करीब 6 घंटे तक पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सचिन के पिता से भी एटीएस ने पूछताछ की है। गौरतलब है कि सीमा अपने बच्चों के साथ नेपाल के रास्ते अवैध तरीके से भारत आई थी।