यूपी एसटीएफ की हिरासत में शख्स की हुई मौत; बेटी बोली- अफसर गुहार सुन लेते तो पापा ज़िंदा होते
प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) निवासी एनडीपीएस ऐक्ट के एक 45 वर्षीय आरोपी की रविवार शाम एसटीएफ की हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की एक बेटी ने कहा, "पापा का हार्ट का ऑपरेशन हुआ था, पर्चा-दवाई दिखाने के बाद भी एसटीएफ ने उनकी तबीयत का ध्यान नहीं रखा, अगर अफसर हमारी गुहार सुन लेते तो पापा ज़िंदा होते।"