यूपी का पुजारी हाथ में तिरंगा लेकर 700 किमी पैदल चलकर पहुंचा अमरनाथ की गुफा: खबर

'पीटीआई' के मुताबिक, सहारनपुर (यूपी) के राहुल शर्मा नामक पुजारी हाथ में तिरंगा लेकर 700 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अमरनाथ पहुंचे और बाबा बर्फानी के दर्शन किए। उन्होंने 30 मई को यात्रा शुरू की थी और 11 जुलाई को बाबा बर्फानी के दर्शन किए। राहुल ने कहा, "मैं पहले माता वैष्णो देवी मंदिर गया और वहां से अमरनाथ गया।"