यूपी के मंत्री व सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के अगले लोकसभा चुनाव में वाराणसी से प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने के बयान पर कहा है, "(फिर) तेरा क्या होगा कालिया?" इस पर राय ने कहा कि राजभर बड़बोले नेता हैं। लोकसभा चुनाव-2024 में राय वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव हार गए थे।