यूपी के 2 पेंटर भाइयों के बेटों ने जेईई एडवांस्ड में हासिल की सफलता

आगरा (उत्तर प्रदेश) के 2 पेंटर भाइयों राजेंद्र और विजेंद्र के बेटों ने जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा में सफलता हासिल की है। राजेंद्र के बेटे अभिषेक ने 2372वीं और विजेंद्र के बेटे शिवम ने 2989वीं रैंक हासिल की है। शिवम ने कहा, "लोग बोलते थे कि तेरे पिता पेंटर हैं...तुझे इंजीनियर कैसे बनाएंगे...आज वही लोग हमें शुभकामनाएं दे रहे हैं।"