inshorts

यूपी के अयोध्या में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, हुई मौत; 2 बच्चियां हुईं घायल

अयोध्या (उत्तर प्रदेश) में बुधवार देर रात बदमाशों की फायरिंग में एक शख्स की मौत हो गई और 2 बच्चियां घायल हो गईं। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया यह आपसी विवाद का प्रकरण लग रहा है और एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस ने इस घटना को दुर्गा पूजा पंडाल से संबंधित बताने वाली खबरों का खंडन किया है।