उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक ज़िला अस्पताल के डॉक्टरों ने 40-वर्षीय व्यक्ति को मृत घोषित करने के बाद उसे मोर्चरी फ्रीज़र में रखवा दिया। हालांकि, शख्स में 7 घंटे बाद हलचल दिखाई देने के बाद उसे फ्रीज़र से बाहर निकाला गया। मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिव सिंह ने इस घटना की जांच के आदेश दिए हैं।