यूपी के अस्पताल में डॉक्टर ने शख्स से कहा- मंत्री-वंत्री जाएं भाड़ में; कांग्रेस ने दी प्रतिक्रिया
पीलीभीत मेडिकल कॉलेज (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स के 'आपका दिमाग इतना खराब है कि लगता है किसी मंत्री के रिश्तेदार हैं' कहने पर डॉक्टर ने उससे कहा, "मंत्री-वंत्री जाएं भाड़ में।" कांग्रेस ने 'X' पर इसका वीडियो शेयर कर लिखा, "योगी सरकार में हर जगह गुंडई है...फिर चाहे गुंडा/माफिया हों या डॉक्टर साहब, सभी अभद्रता पर उतारू हैं।"