यूपी के आईएएस अफसर कथित तौर पर धर्मांतरण को लेकर उपदेश देते नज़र आए, जांच के आदेश

उत्तर प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मोहम्मद इफ्तिखारुद्दीन द्वारा कथित तौर पर सरकारी आवास पर धर्मांतरण को लेकर उपदेश देने का वीडियो वायरल होने के बाद उनके खिलाफ एसआईटी जांच के आदेश दिए हैं। यह वीडियो कथित तौर पर 2014 व 2017 के बीच कानपुर में शूट किया गया था जब इफ्तिखारुद्दीन कमिश्नर के पद पर तैनात थे।