यूपी के एक बूथ पर 25 मई को होगी दोबारा वोटिंग, युवक ने बीजेपी को 8 बार दिया था वोट
एक अधिकारी ने बताया है कि उत्तर प्रदेश की फर्रुखाबाद लोकसभा सीट पर एक युवक द्वारा बीजेपी को 8 बार वोट दिए जाने के बाद खिरिया पमारान गांव में संबंधित पोलिंग बूथ पर 25 मई को दोबारा वोटिंग कराई जाएगी। युवक ने 13 मई को बीजेपी को 7-8 बार वोट दिया था जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया था।