आगरा (उत्तर प्रदेश) के एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में डांस का कथित वीडियो वायरल होने के बाद 5 शिक्षकों को उनके 'अनैतिक व्यवहार' के लिए निलंबित कर दिया गया है। बकौल अधिकारी, शिक्षकों का स्पष्टीकरण अपर्याप्त था और इस कृत्य से बेसिक शिक्षा विभाग की छवि धूमिल हुई है। हालांकि, क्लासरूम में उस वक्त कोई छात्र मौजूद नहीं था।