यूपी के कानपुर में नहाने के दौरान तालाब में डूबने से 4 स्कूली छात्रों की हुई मौत

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को नहाने के दौरान एक तालाब में डूबने से 4 स्कूली छात्रों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्कूल में छुट्टी होने के बाद चारों छात्र तालाब में नहाने गए और तभी यह हादसा हुआ। पुलिस आयुक्त बी.पी. जोगदंड ने पीड़ित परिवारों को घटना की जांच करने का आश्वासन दिया है।

Load More