जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने कानपुर के इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां से मिली नकदी को उसकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का टर्नओवर मानने की सहमति देने वाली खबरों का खंडन किया है। बकौल डीजीजीआई, खबरें 'पूरी तरह काल्पनिक' हैं। इनमें दावा था कि जैन ने डीजीजीआई की अनुमति से ₹52 करोड़ टैक्स जमा कर बाकी नकदी वापस ले ली है।