यूपी के किन ज़िलों में आई गरीबी में सबसे अधिक कमी?

नीति आयोग द्वारा जारी राष्ट्रीय बहुआयामी गरीबी सूचकांक के अनुसार, वर्ष 2015-16 के मुकाबले 2019-21 में उत्तर प्रदेश में 3.4 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए जो देश में सर्वाधिक है। इस दौरान राज्य के महाराजगंज ज़िले में गरीबी में सर्वाधिक (29.64%) कमी आई। इसके बाद गोंडा (29.55%), बलरामपुर (27.90%) और कौशांबी (25.75%) का स्थान है।