यूपी के कैराना में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत व 10 घायल

शामली (यूपी) ज़िले के कैराना में शुक्रवार शाम एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 10 लोग घायल हो गए। विस्फोट से फैक्ट्री का मलबा चारों ओर बिखर गया। शामली डीएम जसजीत कौर के मुताबिक, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है ताकि कोई मलबे में फंसा हो तो उसे निकाला जा सके।