यूपी के कोर्ट में पेशी पर आए रेप के आरोपी से महिला ने की मारपीट, खींचे उसके बाल

जालौन (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें रेप व एससी-एसटी ऐक्ट के मामले में पेशी पर आए एक आरोपी से महिला मारपीट करती व उसके बाल पकड़कर खींचती दिख रही है। वीडियो में शख्स एक पुलिसकर्मी से कहता सुनाई दिया- 'सर छुड़वाइए, देखिए क्या हो रहा है मेरे साथ'। शख्स ने मामले में शिकायत दर्ज करवाई है।