उत्तर प्रदेश के कौशांबी ज़िले में 15 साल पहले बांदा ज़िले से चोरी की गई अष्टधातु की दो मूर्तियों के साथ पुलिस ने 10 मूर्ति तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई मूर्तियों की अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग ₹95 करोड़ है। बकौल रिपोर्ट, आरोपी मूर्तियों को केरल में बेचने की फिराक में थे।