यूपी के गाज़ियाबाद में 3 मंज़िला इमारत में लगी भीषण आग, 2 बच्चों समेत 5 लोगों की हुई मौत

गाज़ियाबाद (यूपी) में बुधवार रात 3 मंज़िला मकान में भीषण आग लग गई जिसमें 2 बच्चों समेत 5 लोगों की मौत हो गई। 2 लोग घायल हुए हैं और वे अस्पताल में भर्ती हैं। बकौल रिपोर्ट्स, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट है व घर में रखे फोम में आग लगने के बाद आग पूरे मकान में फैल गई थी।