यूपी के गोरखपुर में अक्टूबर में बारिश का 127 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा

एक अधिकारी के अनुसार, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में शनिवार को 193 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जो 127 वर्षों में अक्टूबर महीने में हुई सर्वाधिक बारिश है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 1894 में अक्टूबर में गोरखपुर में 218.7 मिलीमीटर बारिश हुई थी। वहीं, अगले 24 घंटे में ज़िले में हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना है।