शुक्रवार को जारी वार्षिक अपराध आंकड़ों के अनुसार, 2021 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में अपराध के 12,609 मामले दर्ज किए गए। बकौल पुलिस, शहर में 2021 में 79 हत्या के मामले, 41 रेप के मामले, 110 यौन उत्पीड़न के मामले और 125 दंगों से संबंधित मामले दर्ज किए गए। 2020 में शहर में 9,130 अपराध के मामले दर्ज हुए।