उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा बुधवार को लखनऊ में एक जनसभा के दौरान अज़ान की आवाज़ सुनने के बाद अपना भाषण रोकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। उप-मुख्यमंत्री पाठक लखनऊ के इंदिरा नगर में बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे।