उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी व डीजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार को राज्य का नया कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त किया गया है। प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2023 में उनका पुलिस विभाग में एडीजी से डीजी पद पर प्रमोशन किया था। गौरतलब है कि राज्य के वर्तमान कार्यवाहक डीजीपी विजय कुमार बुधवार को रिटायर हो रहे हैं।