यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत 3 को गैंगरेप के मामले में हुई उम्रकैद

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) की एक विशेष अदालत ने यूपी के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति समेत 3 लोगों को चित्रकूट गैंगरेप के मामले में शुक्रवार को उम्रकैद की सज़ा सुनाई। अदालत ने तीनों दोषियों पर ₹2-₹2 लाख का जुर्माना भी लगाया। गौरतलब है, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर फरवरी, 2017 में प्रजापति के खिलाफ इस मामले में एफआईआर दर्ज हुई थी।