उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी नानक सरन ने बताया है कि शुक्रवार तक ज़िले के सरकारी अस्पतालों में डेंगू के 872 मरीज़ भर्ती हुए। बकौल सरन, ज़िले में डेंगू से अब तक किसी की जान नहीं गई है। उन्होंने साथ ही आश्वस्त किया कि ज़िले के ब्लड बैंकों में प्लेटलेट्स की कोई किल्लत नहीं है।