यूपी के प्राइवेट स्कूल ने फीस जमा न कराने पर करीब 12 छात्र-छात्राओं को धूप में खड़ा किया
उन्नाव (उत्तर प्रदेश) के प्राइवेट स्कूल बाल विद्या मंदिर ने सितंबर की फीस न भरने को लेकर कथित तौर पर करीब 12 छात्र-छात्राओं को अर्द्धवार्षिक परीक्षा में नहीं बैठने दिया और उन्हें धूप में खड़ा रखा। एक छात्रा के रोने के वीडियो सामने आए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी ने बताया कि वह खंड शिक्षाधिकारी को भेजकर जांच कराएंगे।