यूपी के बंद घर में गड्ढे में दफन मिला महिला का शव, बदबू आने पर लोगों को हुई जानकारी

कानपुर (उत्तर प्रदेश) में एक बंद घर के अंदर से गड्ढे में दफन एक महिला का कई दिन पुराना शव मिला है। घर से बदबू आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। पुलिस ने बताया, "घर में घनश्याम नामक शख्स एक महिला के साथ पति-पत्नी के रूप में रहता था...वह फरार है और उसकी तलाश जारी है।"