यूपी के बदायूं में कथित तौर पर पानी में डुबोकर मारे गए चूहे का बरेली में हुआ पोस्टमॉर्टम

बदायूं (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को कथित तौर पर पानी में डुबोकर मारे गए चूहे का शनिवार को बरेली के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में पोस्टमॉर्टम किया गया। बकौल अधिकारी, 4-5 दिनों में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आ जाएगी। गौरतलब है कि चूहे को मारने को लेकर एक शख्स के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।