बाराबंकी (उत्तर प्रदेश) में रविवार रात एक शादी समारोह से लौट रहे बारातियों की वैन की एक ट्रक के साथ टक्कर होने के चलते वैन सवार 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 3 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बारात हरदोई से आई थी। बकौल पुलिस, केस दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।