यूपी के बिजनौर में रील बना रहे युवक को हाथी ने कुचला

बिजनौर (उत्तर प्रदेश) में बुधवार को रील बना रहे मुर्सलीन नामक युवक को हाथी ने कुचलकर मार डाला। ग्रामीणों के मुताबिक, युवक हाथी का वीडियो बना रहा था इसी दौरान हाथी ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम हाथी को पकड़ने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है।