उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़े ओवरलोड ट्रकों को देखकर नाराज़गी ज़ाहिर की। एक वायरल वीडियो में मंत्री ने एआरटीओ बृजेश सिंह से कहा, "तुम्हें सस्पेंड करता हूं।" हालांकि, बृजेश द्वारा अब्दुल कय्यूम को एआरटीओ (प्रवर्तन) बताने पर मंत्री ने बृजेश के बजाय अब्दुल कय्यूम को निलंबित करने का आदेश दिया।