मेरठ (उत्तर प्रदेश) के एक मकान में सांप के 40 बच्चे मिले हैं जिन्हें वन विभाग की टीम ने पकड़कर जंगल में छोड़ दिया है। मकान पर लोगों की भीड़ जुट गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मकान से मंगलवार को 28 और बुधवार को 12 सपोले मिले थे और आशंका है कि वे सीवर के रास्ते मकान में घुसे होंगे।