यूपी के मथुरा में बुज़ुर्ग महिला से रेप के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
मथुरा (उत्तर प्रदेश) में पुलिस हिरासत से भागे मनोज नामक ₹50,000 के इनामी बदमाश को शनिवार तड़के पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के अनुसार, बदमाश ने कुछ दिन पहले एक बुज़ुर्ग महिला से रेप व लूटपाट की थी और शुक्रवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद वह अस्पताल से फरार हो गया था।