मथुरा (उत्तर प्रदेश) का एक वीडियो सामने आया है जिसमें मकान की छत से लटकी एक 6 माह की गर्भवती महिला पहली मंज़िल की रेलिंग से टकराती हुई ज़मीन पर गिरती नज़र आ रही है। महिला के मायकेवालों ने उसके ससुरालवालों पर उसे छत से लटकाने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को काफी चोटें आई हैं।