यूपी के मेडिकल कॉलेज में एसी फटने के बाद लगी भीषण आग
मेरठ (यूपी) के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज की एक इमारत में शुक्रवार सुबह एसी फटने के बाद भीषण आग लग गई। बकौल रिपोर्ट्स, जिस बिल्डिंग में आग लगी वहां कई ऑपरेशन थिएटर हैं और वहां 2 एसी की क्षमता वाली वायरिंग से 6 एसी चलाए जा रहे थे। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।