यूपी के मेरठ में फेसबुक लाइव पर खुदकुशी करने वाला था प्रोफेसर, मेटा के अलर्ट से बची जान
मेरठ (यूपी) में जीआरपी ने मेटा से अलर्ट मिलने के बाद खुदकुशी करने का प्रयास कर रहे एक प्रोफेसर की जान बचाई है। जीआरपी ने बताया कि प्रोफेसर फेसबुक पर लाइव आकर ट्रेन के आगे कूदने वाला था जिसकी सूचना मिलने पर 7 मिनट के भीतर उसे बचाया गया। बकौल प्रोफेसर, पत्नी के मायके चले जाने से वह परेशान था।