यूपी के रिहायशी इलाके में घूमते तेंदुए का वीडियो आया सामने, कुत्ते के पीछे भागता हुआ दिखा

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार रात को एक रिहायशी इलाके की गली में एक तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दिया जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में वह एक कुत्ते के पीछे भागता हुआ दिखाई दे रहा है। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।