यूपी के रेप केस में परोल से फरार दोषी 33 साल बाद हुआ गिरफ्तार, दिल्ली में शादी कर रह रहा था
पुलिस ने मंगलवार को बताया कि एक रेप केस में परोल लांघकर फरार हुए हाथरस (उत्तर प्रदेश) के 56-वर्षीय दोषी रघुनंदन सिंह को 33 साल बाद दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। बकौल पुलिस, गांव की सभी चल व अचल संपत्तियां बेचने के बाद शख्स फरार हुआ था और दिल्ली में शादी कर फर्ज़ी पहचान पर रह रहा था।