फिरोज़ाबाद (उत्तर प्रदेश) में एक शख्स ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए कथित तौर पर अपनी बहन से शादी कर ली। योजना में प्रत्येक दंपति को ₹35,000 के तोहफे-कैश मिलता है। शख्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है और ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर (टूंडला) नरेश कुमार के मुताबिक, मामले में शामिल लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।