यूपी के संत राजू दास ने लिखा- मुस्लिम लड़कियां करें हिंदू लड़कों से शादी; हुई आलोचना

अयोध्या (यूपी) में हनुमानगढ़ी के संत राजू दास ने 'X' पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "जब हिंदू लड़कियां मुस्लिम लड़कों से निकाह कर सकती हैं तो...मुस्लिम लड़कियों को भी हिंदू लड़कों से शादी करनी चाहिए।" आलोचना के बाद राजू दास ने पोस्ट डिलीट कर लिया। बकौल रिपोर्ट, कई सोशल मीडिया यूज़र्स ने उनके खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है।