यूपी के सरकारी अस्पताल में डॉक्टर ने मरीज़ को ज़मीन पर गिराकर मारी लातें
महोबा (उत्तर प्रदेश) के ज़िला अस्पताल का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक डॉक्टर एक मरीज़ को ज़मीन पर गिराकर लात मारता और घसीटकर उसे चैंबर से बाहर निकालता नज़र आ रहा है। पीड़ित ने कहा कि डॉक्टर ने प्रिस्क्रिप्शन में अस्पताल से बाहर की महंगी दवाइयां लिखी थीं जिसका विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई।