उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओएसडी मोतीलाल सिंह की स्कॉर्पियो कार बस्ती ज़िले में एक पेड़ से टकराने से उनका निधन हो गया है। वहीं, इस हादसे में घायल उनकी पत्नी व ड्राइवर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोतीलाल सिंह के निधन पर शोक जताया है।