यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर-वाराणसी के लिए हवाई सेवा का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर से वाराणसी के लिए हवाई सेवा का वर्चुअली उद्घाटन किया। बकौल मुख्यमंत्री योगी, "वर्तमान में यूपी से देश के...विभिन्न राज्यों में 75-गंतव्यों तक...पहुंचा जा सकता है।" उन्होंने कहा कि पांच साल पहले राज्य में केवल चार एयरपोर्ट काम कर रहे थे और देश में 25-गंतव्यों के लिए यात्रा संभव थी।