यूपी के सोनभद्र में रेलवे स्टेशन पर युवक के बैग से मिला ₹36 लाख कैश
सोनभद्र (यूपी) के रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर लोकसभा चुनाव को लेकर चलाई जा रही चेकिंग के दौरान जीआरपी ने एक युवक के बैग से ₹36 लाख की नकदी बरामद की है। युवक की पहचान सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में रहने वाले सूरज कुमार के रूप में हुई है। जीआरपी ने कैश सीज़ कर उसे आयकर विभाग के सुपुर्द कर दिया है।