यूपी में 12वीं के छात्र की गोली मारकर हुई हत्या, इलाके में तनाव के बाद कई थानों की पुलिस तैनात
हरदोई (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को दिनदहाड़े 12वीं कक्षा के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बकौल रिपोर्ट्स, एक लड़की से छेड़छाड़ का विरोध करने पर छात्र का आरोपी से 3 दिन पहले विवाद हुआ था। दोनों के अलग-अलग समुदाय से होने के कारण इलाके में तनाव है जिसके चलते कई थानों की पुलिस लगाई गई है।