यूपी नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 77 प्रत्याशी चुने गए निर्विरोध

उत्तर प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दूसरे चरण में एक नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 77 पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं। मनोज कुमार के मुताबिक, राज्य की नगर पंचायतों में 36 और नगर परिषदों में 31 सदस्य निर्विरोध चुने गए हैं। दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा।