यूपी पुलिस ने आउटसोर्सिंग से भर्ती का पत्र वायरल होने के बाद दिया स्पष्टीकरण

यूपी पुलिस ने उस पत्र को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है जिसमें कहा गया है कि विभाग में कुछ पदों पर आउटसोर्सिंग के ज़रिए भर्ती होगी। पुलिस ने कहा, "विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पहले से चल रही है। इसी संबंध में पत्र जारी होना था...जो गलती से मिनिस्टीरियल स्टाफ के लिए जारी हो गया है।"