यूपी पुलिस ने एफआईआर में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को घोषित किया 'माफिया'

गैंगस्टर अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन को प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) पुलिस ने एक नई एफआईआर में 'माफिया' घोषित कर दिया है। पुलिस ने इस एफआईआर में उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी शूटर साबिर को शाइस्ता का बॉडीगार्ड बताया है। बकौल रिपोर्ट्स, यह एफआईआर पुलिस अधिकारी राजेश कुमार मौर्य ने अपने पुलिस स्टेशन में 2 मई को दर्ज की।