यूपी पुलिस ने ओमीक्रॉन कोविड-19 संक्रमण को लेकर 'हेराफेरी' फिल्म का मीम शेयर किया है जिसमें महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने को कहा गया है। पुलिस ने 'जानहित में जारी' वीडियो शेयर कर लिखा, "कोविड-19 के उसूलों से ना करें ‘हेराफेरी’, डिस्टेंस, सैनिटाइज़र, मास्क है ज़रूरी!" भारत में ओमीक्रॉन के मामलों की संख्या 1,525 हो गई है।